प्रधानमंत्री की अपील के बाद लखनऊ की महापौर ने अधिकारियों को एक वाहन वापस करने का निर्देश दिया

प्रधानमंत्री की अपील के बाद लखनऊ की महापौर ने अधिकारियों को एक वाहन वापस करने का निर्देश दिया

प्रधानमंत्री की अपील के बाद लखनऊ की महापौर ने अधिकारियों को एक वाहन वापस करने का निर्देश दिया
Modified Date: May 12, 2026 / 06:33 pm IST
Published Date: May 12, 2026 6:33 pm IST

लखनऊ, 12 मई (भाषा) ईंधन की खपत कम करने और संसाधन बचाने को बढ़ावा देने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार को नगर निगम के अधिकारियों को अतिरिक्त सरकारी वाहन वापस करने का निर्देश दिया और ईंधन के अनावश्यक उपयोग को कम करने के लिए कर्मचारियों को घर से दोपहर का भोजन लेकर आने की सलाह दी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, नगर निगम आयुक्त गौरव कुमार को लिखे एक पत्र में महापौर ने कहा कि अधिकारियों और इंजीनियरों को फिलहाल नगर निगम की तरफ से दो वाहन आवंटित किए गए हैं, जिनमें से उन्हें तुरंत एक वाहन वापस करना होगा और ईंधन का तर्कसंगत उपयोग सुनिश्चित करने के लिए केवल एक वाहन रखना होगा।

उन्होंने विभाग प्रमुखों को यह भी निर्देश दिया कि कर्मचारियों को दोपहर के भोजन के दौरान घर लौटने से बचना चाहिए और इसके बजाय घर से भोजन लेकर आना चाहिए ताकि वाहन की गैरजरूरी आवाजाही और ईंधन की खपत कम की जा सके।

बयान के अनुसार, महापौर ने उन्हें आवंटित दो आधिकारिक वाहनों में से एक को वापस लेने का आदेश देकर एक उदाहरण भी स्थापित किया।

भाषा जफर जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में