BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Sagar Looteri Dulhan: शादी की तीसरी ही रात छत्तीसगढ़ की दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड, नींद खुली तो फटी रह गई सबकी आंखें, जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन

Sagar Looteri Dulhan: मध्य प्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां शादी के नाम पर धोखाधड़ी की गई है।

MP Looteri Dulhan

MP Looteri Dulhan

Jageshwar Sahu
Published: 27 Jun 2026 | 1:40 pmModified: 27 Jun 2026 | 3:03 pm
HIGHLIGHTS
  1. सागर जिले में शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता नकदी और लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई
  2. पीड़ित ने शादी कराने वाले बिचौलिए को ₹1.20 लाख देने का आरोप लगाया है
  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर बिचौलिए से पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि महिला और उसके कथित सहयोगी की तलाश जारी है

सागर। Sagar Looteri Dulhan: आज के समय में लुटेरी दुल्हन की कई घटनाएं सामने आते रहती है। इस तरह के मामलों के पीछे एक सोची-समझी साजिश या एक संगठित गैंग काम करता है। वहीं, एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां शादी के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। महुआखेड़ा पेगवार गांव में एक लुटेरी दुल्हन के महज तीसरे दिन ही नकदी और लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था विवाह

Sagar Looteri Dulhan दरअसल, जैसीनगर थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा पेगवार निवासी 36 वर्षीय नोनीराम पटेल ने पुलिस को बताया कि पहली पत्नी के निधन के बाद वह दोबारा विवाह करना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात कंदेला निवासी रामनारायण दुबे से हुई, जिसने छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी निवासी रुक्मणी चतुर्वेदी से शादी कराने का भरोसा दिलाया। इसके बदले में उसने 1 लाख 20 हजार रुपये लिए। 19 जून को दोनों की सागर में कोर्ट मैरिज कराई गई और अगले दिन मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ।

नकदी-जेवर लेकर फरार

Sagar Looteri Dulhan  पीड़ित के मुताबिक, शादी के दौरान लुटेरी दुल्हन  रुक्मणी के साथ ओडिशा निवासी अरविंद विभार भी मौजूद था, जिसे उसने अपना जीजा बताया था। लेकिन शादी के तीसरे दिन, 21 जून की रात रुक्मणी घर से 30 हजार रुपये नकद, करीब आधा किलो चांदी की करधोनी, लगभग ढाई सौ ग्राम चांदी की पायल और एक मंगलसूत्र लेकर फरार हो गई। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो वह घर में नहीं थी। तलाश के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि देर रात एक कार गांव में आई थी और उसमें सवार युवक घर का पता पूछ रहा था। फोटो दिखाने पर ग्रामीणों ने उसकी पहचान शादी में आए अरविंद विभार के रूप में की। पीड़ित की शिकायत पर जैसीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि शादी कराने वाले बिचौलिए को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि फरार महिला और उसके कथित सहयोगी की तलाश जारी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा पेगवार गांव का है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Jageshwar Sahu
Jageshwar Sahu

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.

और भी पढ़ें...

Web Title: Sagar Looteri Dulhan

शहर की खबरें

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm