अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति समेत चार लोगों की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति समेत चार लोगों की मौत
फिरोजाबाद (उप्र), 23 अगस्त (भाषा) फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद इलाके में सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक जुगाड़ गाड़ी पर सवार दंपति समेत चार लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य जख्मी हो गए।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश नारायण ने बताया कि नसीरपुर क्षेत्र के कुतुकपुर निवासी लक्ष्मी नारायण (45), उनकी पत्नी अंजलि (40), अपने छह वर्षीय पुत्र भोजराज के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव से रक्षाबंधन का त्यौहार मना कर लौट रहे थे। लक्ष्मीनारायण ने अपनी मोटरसाइकिल से एक छोटी ट्रॉली जोड़कर जुगाड़ वाहन बना रखा था। ट्रॉली पर 22 वर्षीय पूजा एवं दो अन्य लोग भी बैठे थे।
उन्होंने बताया कि उनका वाहन जब शिकोहाबाद-सिरसागंज राजमार्ग पर नौशेहरा पुल के समीप पहुंचा, तभी वह अज्ञात वाहन की टक्कर से असंतुलित होकर पलट गया।
नारायण ने बताया कि इस हादसे में लक्ष्मी नारायण और उनकी पत्नी अंजली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूजा एवं भोजराज की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई। दुर्घटना में घायल दो अन्य व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है।
भाषा सं सलीम नीरज
नीरज

Facebook


