स्कूल बस के फर्श में बने छेद से नीचे गिरी बच्ची की मौत; चालक समेत दो गिरफ्तार
स्कूल बस के फर्श में बने छेद से नीचे गिरी बच्ची की मौत; चालक समेत दो गिरफ्तार
अलीगढ़ (उप्र), दो मार्च (भाषा) अलीगढ़ जिले के गंगीरी क्षेत्र में एक निजी स्कूल बस के फर्श पर बने छेद से नीचे गिरने से सात साल की एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में स्कूल के प्रबंधक और बस चालक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई। कासगंज जिले के ढोलना कस्बे में स्थित एक निजी स्कूल की बस अलीगढ़ जिले के गंगीरी थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण इलाके से गुजर रही थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सात साल की एक बच्ची बस के फर्श में बने एक छेद से नीचे गिर गयी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार इस मामले में स्कूल के प्रबंधक अरविंद यादव और बस चालक चंद्र प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शिकायत में परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि बस के फर्श में छेद के बारे में पहले आपत्ति जताए जाने के बावजूद स्कूल के अधिकारियों और वाहन चालक ने छोटे बच्चों को गाड़ी में ले जाना जारी रखा, जिससे यह जानलेवा हादसा हो गया।
उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
भाषा सं सलीम रंजन
रंजन

Facebook


