उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी
(तस्वीरों के साथ)
लखनऊ, 26 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है लेकिन अगले दो-तीन दिन में मौसम बदलने से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने 27 अप्रैल तक लगातार गर्मी रहने की चेतावनी दी है और 28 अप्रैल से बिजली कड़कने, तेज हवाएं चलने एवं गरज के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया है।
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को राज्य के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में कई जगहों पर भीषण तपिश और लू की स्थिति देखी गई।
रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि रविवार कुछ जगहों पर रात भी गर्म रहने की भी उम्मीद है और सोमवार को भी कुछ इलाकों में लू जारी रहने की आशंका है।
विभाग का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, गाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ और बलिया जैसे जिलों तथा पश्चिमी हिस्सों के लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, झांसी और आसपास के इलाकों में इस दौरान लू की स्थिति रहने की उम्मीद है।
विभाग ने खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़ और आगरा समेत कई जिलों में रात गर्म रहने की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव की उम्मीद है, जिससे राज्य भर में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने एवं तेज हवाएं चलने की सम्भावना है।
विभाग ने कहा कि आंधी-तूफान का सिलसिला आगामी दो मई तक जारी रहने की संभावना है।
उसके अनुसार शनिवार को बांदा में 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा।
मौसम विभाग ने लोगों को तेज धूप में घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
भाषा सलीम राजकुमार
राजकुमार

Facebook


