मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मस्जिद’ बनाने के ऐलान पर हिमंत विश्व शर्मा ने किया तंज
मुर्शिदाबाद में 'बाबरी मस्जिद' बनाने के ऐलान पर हिमंत विश्व शर्मा ने किया तंज
लखनऊ, 17 फरवरी (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मस्जिद’ बनवाने के ऐलान पर तंज करते हुए कहा कि वह असली बाबरी मस्जिद नहीं बल्कि उसकी प्रतिकृति है।
शर्मा ने सोमवार को मिर्जापुर में संवाददाताओं से बातचीत में तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमांयू कबीर के पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मस्जिद’ बनाने के ऐलान के बारे में पूछे गये एक सवाल पर कहा, ”वह असली बाबरी मस्जिद नहीं है। वह तो डमी है। जब असली ही नहीं रहेगा, तो डमी क्या करेगा?”
तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनवाने का ऐलान किया है। इसे लेकर राजनीतिक विवाद उठा और बयानबाजी हो रही है। विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने इसके विरोध में उत्तर प्रदेश के लोगों से मुर्शिदाबाद तक पदयात्रा की अपील की थी।
अयोध्या में विवादित बाबरी ढांचे को छह दिसंबर 1992 को कार सेवकों ने ढहा दिया था। उच्चतम न्यायालय ने नौ नवंबर 2019 को इस मामले में निर्णय देते हुए विवादित स्थल पर राम मंदिर बनवाने और मुसलमानों को मस्जिद बनाने के लिये अयोध्या में किसी प्रमुख स्थान पर पांच एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था। राम मंदिर का निर्माण तो पूरा हो गया है लेकिन उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद बनाने के लिये दी गयी पांच एकड़ जमीन पर अभी कोई काम शुरू नहीं हुआ है।
भाषा सलीम मनीषा
मनीषा

Facebook


