आगरा में वाहन की टक्कर से होमगार्ड के जवान की मौत

आगरा में वाहन की टक्कर से होमगार्ड के जवान की मौत

आगरा में वाहन की टक्कर से होमगार्ड के जवान की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: August 2, 2022 10:30 pm IST

आगरा, दो अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना खंदौली क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की सुबह ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड के जवान को सामने से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान नगला ताल गांव निवासी होमगार्ड के जवान रामपाल यादव के रूप में की गयी है ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और वाहन चालक की तलाश में जुट गयी है।

भाषा सं

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में