एचआरटीसी कर्मचारियों ने बकाया राशि को लेकर 24 जून से बस सेवा ठप करने की चेतावनी दी

एचआरटीसी कर्मचारियों ने बकाया राशि को लेकर 24 जून से बस सेवा ठप करने की चेतावनी दी

एचआरटीसी कर्मचारियों ने बकाया राशि को लेकर 24 जून से बस सेवा ठप करने की चेतावनी दी
Modified Date: June 12, 2026 / 04:56 pm IST
Published Date: June 12, 2026 4:56 pm IST

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 12 जून (भाषा) हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारी संगठन ने शुक्रवार को हमीरपुर बस अड्डे पर प्रदर्शन किया तथा चेतावनी दी कि उनकी मांगें पूरी नहीं होने पर 24 जून के बाद बस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

प्रदर्शन में एचआरटीसी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर भी शामिल हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने वेतन, भत्तों और अन्य लंबित देयों के भुगतान में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जताई।

बैठक में कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन और राज्य सरकार से उनकी मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार और निगम के खिलाफ नारेबाजी भी की।

संगठन के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

राज्यभर के कर्मचारी संगठनों ने हाल ही में वेतन और बकाया राशि के भुगतान में देरी को लेकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि 24 जून की मध्यरात्रि के बाद बस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

ठाकुर ने कहा कि पिछले महीने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक ज्ञापन सौंपकर मांगों को तत्काल पूरा करने की अपील की गई थी लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष है।

उन्होंने कहा कि लंबित बकाया किस्त का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। संगठन ने वर्दी और भोजन भत्ते से जुड़े मुद्दों सहित 15 सूत्री मांगपत्र भी तैयार किया है।

भाषा

राखी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में