Lady Singham IPS Anukreethy Sharma ने बुजुर्ग महिला के घर पहुंचाई रोशनी, कहा- Swades moment of my life
Lady Singham IPS Anukreethy Sharma ने बुजुर्ग महिला के घर पहुंचाई रोशनी, कहा- Swades moment of my life! IPS Anukreethy Sharma
बुलंदशहरः IPS Anukreethy Sharma 20वीं सदी में भले ही आज हम समय के साथ चलने की बात करते हों, लेकिन हम अपनी सभ्यता संस्कृति को पीछे छोड़ते जा रहे हैं। आलत ऐसा है कि लोग आज के समय में अपने माता पिता तक को वृद्धाश्रम में छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसे समय में अगर कोई इंसान किसी के घर की रौशन करता हो तो उसे भगवान से कम का क्या दर्जा देंगे। जी हां ऐसा ही कुछ हुआ है उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जहां महिला आईपीएस अधिकारी अनुकृति शर्मा ने एक बुजुर्ग महिला की जिंदगी में उजाला कर दिया।
IPS Anukreethy Sharma दरअसल बुलंदशहर की रहने वाली नूरजहां के घर आज भी बिजली कनेक्शन नहीं था। वह खुद बिजली कनेक्शन लेने में सक्षम भी नहीं थीं। सालों से अंधेरे में गुजर-बसर कर रही थीं। महिला आईपीएस और बुलंदशहर की सहायक पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा ने मिशन शक्ति अभियान के तहत एक बैठक की। बैठक में 70 वर्षीय नूरजहां भी मौजूद थीं। नूरजहां ने महिला आईपीएस को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि उनके घर में बिजली नहीं है। नूरजहां बिजली कनेक्शन ले पाने में सक्षम नहीं थीं। इसकी वजह से वह छोटी सी कोठरी में अंधेरे में रहने को मजबूर थीं। आईपीएस अनुकृति शर्मा ने नूरजहां की फरियाद सुनी और 26 जून को अगौता थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी में स्थित उनके घर पहुंच गईं। अनुकृति ने बिजली विभाग के अधिकारियों को नूरजहां के घर बुलाया और अपने सामने ही बिजली का कनेक्शन दिलवाया।
Read More: इस फेमस एक्टर की बेटी बनी ‘अग्निवीर’, डिफेंस फोर्स में शामिल, करेंगी देश की सेवा
आईपीएस अनुकृति शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में अनुकृति शर्मा अन्य पुलिस वालों के साथ नूरजहां के घर में मौजूद हैं। कमरे में एक बल्ब टंगा रहता है, तभी आईपीएस अनुकृति शर्मा नूरजहां से कहती हैं कि बल्ब की तरफ देखो, घर में भी बिजली आने वाली है। तभी बल्ब जल जाता है और महिला के घर में बिजली आ जाती है। बल्ब जलते ही नूरजहां का चेहरा में खिल उठता है। वहां मौजूद सभी लोग खुश हो जाते हैं। नूरजहां भी खुशी में आईपीएस की पीठ थपथपाने लगती हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
आईपीएस अनुकृति शर्मा ने वीडियो और फोटोज शेयर करते हुए लिखा, मेरी जिंदगी के लिए स्वदेश पल, नूरजहां चाची के घर में बिजली का कनेक्शन मिलना सचमुच उनके जीवन में रोशनी लाने जैसा है। उनके चेहरे पर मुस्कुराहट बेहद संतुष्टिदायक थी। सपोर्ट के लिए एसएचओ जीतेंद्र जी और पूरी टीम को धन्यवाद।
Swades moment of my life 🌸😊 Getting electricity connection to Noorjahan aunty's house literally felt lyk bringing light into her life. The smile on her face ws immensely satisfying.Thank u SHO Jitendra ji & the entire team 4 all da support 😊#uppcares @Uppolice @bulandshahrpol pic.twitter.com/3crLAeh1xv
— Anukriti Sharma 🇮🇳 (@ipsanukriti14) June 26, 2023

Facebook


