समाज को सही दिशा देने में में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका : सतीश महाना

समाज को सही दिशा देने में में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका : सतीश महाना

समाज को सही दिशा देने में में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका : सतीश महाना
Modified Date: February 12, 2026 / 08:10 pm IST
Published Date: February 12, 2026 8:10 pm IST

लखनऊ, 12 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने बृहस्पतिवार को कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार कानुपर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत बृहस्पतिवार को विधानसभा का भ्रमण कर सदन की कार्यवाही देखी। इस दौरान विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रिया तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका की विस्तृत एवं प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान की गई।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सेंट्रल हॉल, दर्शक दीर्घा, मीडिया गैलरी तथा विभिन्न समिति कक्षों का अवलोकन किया।

विधानसभा अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार विधेयक सदन में प्रस्तुत किए जाते हैं, उन पर चर्चा होती है और तत्पश्चात वे अधिनियम का स्वरूप ग्रहण करते हैं।

इस अवसर पर महाना ने विद्यार्थियों से कहा, ”पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने कहा, ‘‘पत्रकार का दायित्व केवल समाचार देना नहीं, बल्कि सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज की आवाज बनना है।”

उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल युग में सूचना का प्रवाह अत्यंत तीव्र है, ऐसे में तथ्यों की पुष्टि और नैतिक मूल्यों का पालन अनिवार्य है।

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि संसदीय पत्रकारिता के व्यावहारिक पक्ष को समझाने के उद्देश्य से यह भ्रमण आयोजित किया गया।

भाषा आनन्‍द राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में