फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: July 2, 2026 / 02:28 pm IST
Published Date: July 2, 2026 2:28 pm IST

मेरठ, दो जुलाई (भाषा) मेरठ जिले की मवाना थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकार दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से 10 आधार कार्ड, 10 पासपोर्ट आवेदन पत्र, एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन और एक पैन कार्ड बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि मवाना पुलिस ने बहोड़पुर गांव निवासी सलीम (36) को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से फर्जी दस्तावेज तैयार करने और पासपोर्ट आवेदन से संबंधित सामग्री बरामद हुई है।

अभिजीत कुमार के अनुसार आरोपी के खिलाफ मवाना थाने में मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि बरामद लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए या पासपोर्ट बनवाने में मदद की तथा इस मामले में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मेरठ और हापुड़ में पहले से भी धोखाधड़ तथा अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर नरेश वैभव

वैभव


लेखक के बारे में