पत्नी की हत्या करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

पत्नी की हत्या करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

पत्नी की हत्या करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
Modified Date: March 2, 2026 / 08:33 pm IST
Published Date: March 2, 2026 8:33 pm IST

बलिया (उप्र), दो मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की सुखपुरा पुलिस ने डंडे से प्रहार कर पत्नी की हत्या करने के आरोप में एक युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी ।

पुलिस के अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में मिथुन साहनी (36) ने विवाद के उपरांत 26 फरवरी की रात्रि में पत्नी पार्वती पर डंडे से प्रहार कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई ।

इस मामले में पार्वती के पिता एवं बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के रुकुनपुर मंझारिया गांव के सीताराम साहनी की तहरीर पर मिथुन के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा भी बरामद कर लिया गया है।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में