मुजफ्फरनगर में प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर (उप्र), 15 फरवरी (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले की चरथावल पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
चरथावल के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्यनारायण दहिया ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी की पहचान जितेंद्र कुमार कश्यप (25) के रूप में हुई है।
दहिया ने बताया कि पुलिस ने जितेंद्र कुमार कश्यप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 353 (सार्वजनिक उपद्रव को बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद आरोपी को शनिवार शाम को रथावल थाना क्षेत्र के घिस्सुखेड़ा गांव से गिरफ्तार किया गया।
भाषा सं आनन्द शोभना सुरभि
सुरभि

Facebook


