अमेठी में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
अमेठी में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
अमेठी (उप्र), 12 फरवरी (भाषा) अमेठी जिले के गौरीगंज थानाक्षेत्र में रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक आज दोपहर बाद गौरीगंज नगर पालिका क्षेत्र के हनुमान तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पूनम सिंह (50) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पति छत्रपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार छत्रपाल सिंह को चिकित्सालय गौरीगंज में भर्ती कराया गया है। उसने कहा कि दोनों तिहैतन का पुरवा अर्जुन पुर के निवासी हैं।
गौरीगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है एवं विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
भाषा सं आनन्द
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


