तेंदुए के दो शावकों के क्षत-विक्षत शव बरामद, बड़े तेंदुए के हमले की आशंका

तेंदुए के दो शावकों के क्षत-विक्षत शव बरामद, बड़े तेंदुए के हमले की आशंका

तेंदुए के दो शावकों के क्षत-विक्षत शव बरामद, बड़े तेंदुए के हमले की आशंका
Modified Date: February 15, 2026 / 09:23 pm IST
Published Date: February 15, 2026 9:23 pm IST

बहराइच (उप्र), 15 फरवरी (भाषा) बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर वन रेंज में रविवार को तेंदुए के दो शावकों के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। उन पर बड़े तेंदुए द्वारा हमला किये जाने का संदेह है।

मोतीपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र कुमार तिवारी ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत मनगौढ़िया गांव के लोगों को पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे एक खेत में तेंदुए के दो शावकों के क्षत-विक्षत शव दिखाई पड़े। ग्रामीणों ने शवों से कुछ दूरी पर एक बड़े तेंदुए को भी बैठे देखा। इस पर ग्रामीणों ने वन विभाग के गश्ती दल को सूचना दी।

तिवारी ने बताया कि गश्ती दल से सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों की टीम तथा विशेषज्ञ पशु चिकित्सक डॉक्टर दीपक वर्मा ने मौके पर पहुंचकर शावकों के शवों की जांच की। उनमें से एक नर और दूसरी मादा है। दोनों की उम्र करीब छह और सात माह आंकी गयी है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास मिले पदचिह्नो और परिस्थितियों से अनुमान लगाया जा रहा है कि बड़े तेंदुए ने दोनों शावकों को मारा है।

भाषा सं. सलीम नोमान

नोमान


लेखक के बारे में