बांदा में 10 साल के बच्चे की हत्या के आरोप में पड़ोसी युवक गिरफ्तार

बांदा में 10 साल के बच्चे की हत्या के आरोप में पड़ोसी युवक गिरफ्तार

बांदा में 10 साल के बच्चे की हत्या के आरोप में पड़ोसी युवक गिरफ्तार
Modified Date: February 15, 2026 / 12:33 am IST
Published Date: February 15, 2026 12:33 am IST

बांदा (उप्र), 14 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में दस वर्षीय बच्चे की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पड़ोसी युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बबेरू के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौरभ सिंह ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने सात फरवरी को बबेरू थाना क्षेत्र के मुरवल गांव में सरसो के खेत से राजेश वर्मा के 10 साल के बेटे सत्यवीर का शव बरामद किया था, वह दो फरवरी की दोपहर से लापता था।

उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत गला घोंटने से होना पाया गया। अब तक की जांच-पड़ताल में सामने आया कि उसके पड़ोसी स्वजातीय युवक सूरज (20) ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी, जिसके बाद शनिवार को हत्या आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन


लेखक के बारे में