भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली तस्कर गिरफ्तार,चरस बरामद

भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली तस्कर गिरफ्तार,चरस बरामद

भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली तस्कर गिरफ्तार,चरस बरामद
Modified Date: March 8, 2024 / 02:07 pm IST
Published Date: March 8, 2024 2:07 pm IST

बहराइच (उप्र), आठ मार्च (भाषा) भारत-नेपाल सीमा पर रूपईडीहा से नेपाल के एक तस्कर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से पौने दो किलोग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम सशस्त्र सीमा बल व पुलिस का संयुक्त दल गश्त पर था। इस दौरान नेपाल के बांके जिले के निवासी 33 वर्षीय बाल बहादुर को पकड़ा गया और उसके पास से तस्करी कर लाई गयी 1.708 किलोग्राम चरस बरामद की गई।

त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर शोभना

शोभना


लेखक के बारे में