सुरक्षा बलों के सामने नयी चुनौतियां उभरीं, सीमा प्रबंधन आधुनिक बनाने के प्रयास जारी: बी. संजय कुमार
सुरक्षा बलों के सामने नयी चुनौतियां उभरीं, सीमा प्रबंधन आधुनिक बनाने के प्रयास जारी: बी. संजय कुमार
लखनऊ, 21 अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने शुक्रवार को कहा कि देश के सुरक्षा बलों के सामने नयी चुनौतियां उभरी हैं और उन्हें इस बात की खुशी है कि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीमा प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
मोहनलालगंज (लखनऊ) में एसएसबी की चौथी बटालियन में आयोजित एक समारोह में कुमार ने कहा, ‘राष्ट्रीय सुरक्षा पहले की तुलना में आज कहीं अधिक जटिल हो गई है। अपराधी और राष्ट्र-विरोधी तत्व ड्रोन, साइबर प्लेटफॉर्म और डिजिटल संचार जैसी तकनीक का उपयोग कर रहे हैं, जिससे हमारे सुरक्षा बलों के लिए नयी चुनौतियां पैदा हो गई हैं।’
उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कि एसएसबी सीमा प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। परिचालन क्षमताओं को मजबूत करने के लिए ड्रोन, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, थर्मल इमेजर्स, नाइट-विजन उपकरण, जीपीएस-आधारित गश्त और सुरक्षित डिजिटल संचार प्रणालियों का उपयोग किया जा रहा है।’
भाषा अरूनव जफर जोहेब
जोहेब

Facebook


