उत्तर प्रदेश में कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, एक व्यक्ति की मौत
उत्तर प्रदेश में कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, एक व्यक्ति की मौत
देवरिया (उप्र), 20 फरवरी (भाषा) देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव के पास एक कार के अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सलेमपुर क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। इस हादसे में वाहन चालक सुनील यादव (35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार विकास यादव (20), आकाश यादव (18), रंगलाल यादव (20) और शिव शंकर (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भाषा सं सलीम सुरभि
सुरभि

Facebook


