अज्ञात वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

अज्ञात वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

अज्ञात वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: September 16, 2022 9:16 am IST

अमेठी (उप्र), 16 सितंबर (भाषा) अमेठी में रायबरेली- प्रतापगढ राजमार्ग पर मुकुटनाथ ताला के पास एक अज्ञात वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

मृतक की पहचान बाइक सवार जगदीश कश्यप (45) के रूप में की गई है, जो जिले के गुडूर गांव का रहने वाला था।

गुडूर गांव के अवधेश मिश्रा ने बताया कि जगदीश बृहस्पतिवार को अपने गांव आ रहा था, तभी रास्ते में मुकुटनाथ ताला के पास अज्ञात वाहन और उसकी मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई, जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गयी।

राजमार्ग से गुजर रहे पुलिस अधीक्षक अमेठी इलामारन ने संबंधित स्थानीय पुलिस को हादसे की सूचना दी और जगदीश को जिला अस्पताल, गौरीगंज पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि जगदीश को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

भाषा सं जफर सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में