उप्र में कोविड से एक रोगी की मौत, 25 नये मामले

उप्र में कोविड से एक रोगी की मौत, 25 नये मामले

उप्र में कोविड से एक रोगी की मौत, 25 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: August 22, 2021 12:09 pm IST

covid death rate up news

लखनऊ, 21 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से एक रोगी की मौत हो गयी जिससे इस रोग के कारण मरने वालों की कुल संख्या 22,792 हो गयी। वहीं 25 नये मामले आने से कुल रोगियों की संख्या 17,09,100 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक एक रोगी की मौत बरेली में हुई । 25 नये मामलों में से तीन-तीन मामले लखनऊ, महाराजगंज, मेरठ और गौतमबुध्द नगर में सामने आए।

इस दौरान 24 रोगी स्वस्थ भी हुए। अब तक कोरोना से ठीक होने रोगियों की संख्या बढ़कर 16,85,901 हो गयी है। प्रदेश में अभी 407 मरीजों का इलाज चल रहा है।

भाषा जफर अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में