दूल्हे और बारात पर कथित हमले को लेकर पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
दूल्हे और बारात पर कथित हमले को लेकर पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर (उप्र), 12 फरवरी (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दूल्हे और उसकी बारात पर कथित रूप से हमला करने को लेकर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी इरशाद को मामले में गिरफ्तार किया गया है तथा बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं।
पुलिस ने दूल्हे के भाई सलीम की शिकायत पर 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शिकायत के मुताबिक, नामजद आरोपियों ने कथित तौर पर पुरानी रंजिश को लेकर दूल्हे अकरम एवं बारातियों पर लाठियों एवं लोहे की छड़ से हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे ।
पुलिस ने बताया कि यह घटना आठ फरवरी को हुई जब बारात खतौली से बसीकला गांव लौट रही थी।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
भाषा सं जफर
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


