उत्तर प्रदेश में हादसों में सात लोगों की मृत्यु

उत्तर प्रदेश में हादसों में सात लोगों की मृत्यु

उत्तर प्रदेश में हादसों में सात लोगों की मृत्यु
Modified Date: July 31, 2023 / 12:30 am IST
Published Date: July 31, 2023 12:30 am IST

लखनऊ, 30 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान डूबने और सांप के काटने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गयी।

राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गयी, इसमें बागपत में दो और हरदोई, एटा तथा बदायूं में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

इसमें कहा गया है कि बदायूं में डूबने की घटना रविवार को हुई, जबकि बाकी जिलों में शनिवार (29 जुलाई) को हुई।

जानकारी के मुताबिक उन्नाव और गाजीपुर में सांप के काटने से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

भाषा सलीम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में