सामान खरीदने आई किशोरी से दुकानदार ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार
दुकान में सामान लेने आई किशोरी से दुकानदार ने किया दुष्कर्मः shopkeeper raped the teenager who came to take the goods
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक दुकानदार ने 16 साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसने इस कृत्य को फिल्माया भी था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Read more : अरुणाचल प्रदेश में हुए हिमस्खलन में भारतीय सेना के सात जवान शहीद, दो दिन बाद मिले सभी के शव
पीड़िता के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वह एक दुकान से कुछ सामान खरीदने गई थी, जहां दुकानदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी दुकानदार ने इस दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह घटना जिले के पुरकाजी इलाके में हुई।
Read more : स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों में शुरू होगी ऑफलाइन पढ़ाई, खत्म हुआ नाइट कर्फ्यू, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Facebook


