विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री ने सदन के पटल पर रखे छह अध्‍यादेश

विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री ने सदन के पटल पर रखे छह अध्‍यादेश

विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री ने सदन के पटल पर रखे छह अध्‍यादेश
Modified Date: April 30, 2026 / 08:18 pm IST
Published Date: April 30, 2026 8:18 pm IST

लखनऊ, 30 अप्रैल (भाषा) उत्‍तर प्रदेश विधानसभा में बृहस्‍पतिवार को ‘नारी सशक्तिकरण’ विषय पर बुलाये गये एक दिवसीय विशेष सत्र में संसदीय कार्य व वित्‍त मंत्री सुरेश कुमार खन्‍ना ने छह अध्‍यादेश सदन के पटल पर रखे।

खन्‍ना ने सदन के पटल पर उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा (अधिकरण) (संशोधन) अध्‍यादेश, 2026, उप्र राजस्‍व संहिता (संशोधन) अध्‍यादेश, 2026, उप्र राजस्‍व संहिता (द्वितीय संशोधन) अध्‍यादेश, 2026, उप्र वानिकी एवं औद्यानिकी विश्‍वविद्यालय अध्‍यादेश, 2026, उप्र दंड विधि (अपराधों का शमन और विचारणों का उपशमन) (संशोधन) अध्‍यादेश, 2026 और उप्र निजी विश्‍वविद्यालय (संशोधन) अध्‍यादेश, 2026 को पटल पर रखा।

भाषा आनन्‍द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में