बलिया में ट्रैक्टर से कुचलकर छह साल के बच्चे की मौत
बलिया में ट्रैक्टर से कुचलकर छह साल के बच्चे की मौत
बलिया (उप्र), 13 फरवरी (भाषा) जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम अपने चाचा के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर खेत जा रहे एक छह साल के बालक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई । पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।
पुलिस के अनुसार, सारंगपुर गांव के सुनील यादव अपने भतीजे अंजनी को ट्रैक्टर पर बैठाकर खेत ले जा रहे थे कि सारंगपुर पुलिया के पास अंजनी असंतुलित होकर ट्रैक्टर से गिर पड़ा।
उन्होंने बताया कि बच्चे को गिरता देखकर चालक सुनील ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रैक्टर पलट गया और अंजनी ट्रैक्टर के नीचे दब गया। अंजनी की मौके पर ही मौत हो गई।
कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
भाषा सं जफर
प्रशांत
प्रशांत

Facebook


