सपा प्रमुख ने विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई
सपा प्रमुख ने विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई
लखनऊ, 10 मई (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सी. जोसेफ विजय को बधाई देते हुए उनसे सार्थक तथा जन-हितैषी सक्रिय नेतृत्व की उम्मीद की।
यादव ने ‘एक्स’ पर अपने एक संदेश में कहा, ”केवल पंथ-निरपेक्ष सरकारें ही सच्चे लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो सभी नागरिकों के लिए स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के सिद्धांतों तथा संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने और उनकी रक्षा करने के संकल्प पर आधारित होती हैं।”
उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा, ”हम आशा करते हैं कि तमिलनाडु की नवनिर्मित पंथ-निरपेक्ष सरकार अपने पूर्ववर्तियों की जनकल्याणकारी योजनाओं की परंपरा को और आगे बढ़ाएगी।”
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के रूप में श्री जोसेफ विजय चंद्रशेखर जी को हार्दिक बधाई। मैं उनके सार्थक और जन-जन को समर्पित सक्रिय नेतृत्व की कामना करता हूं।”
तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
भाषा
सलीम रवि कांत

Facebook


