उप्र के बुलंदशहर में एक व्यक्ति का शव मिला, परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया
उप्र के बुलंदशहर में एक व्यक्ति का शव मिला, परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया
बुलंदशहर (उप्र) छह फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति का शव बरामद किया है, जिसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को छतारी थाना क्षेत्र में बिन्नामी उर्फ गंगाशरण (50) नाम के व्यक्ति का शव मिला। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अनूपशहर-अलीगढ़ रोड पर जाम लगा दिया।
पुलिस अधीक्षक (देहात) डॉ तेजवीर सिंह ने बताया आज थाना में सूचना मिली थी कि अनूपशहर-अलीगढ़ रोड पर बुढ़ासी गांव के बाहर एक बाइक सवार व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई है।
सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान बुढ़ासी गांव के रहने वाले बिन्नामी उर्फ गंगाशरण के तौर पर हुई है।
अधिकारी ने कहा कि परिजनों ने मौके पर पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया, जिन्हें तत्काल समझा बुझाकर शांत किया गया।
उन्होंने बताया कि परिजनों के द्वारा कुछ लोगों पर हत्या करने का शक जाहिर किया गया है, जिनमें से कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
भाषा सं आनन्द रंजन
रंजन

Facebook


