राहुल गांधी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले की सुनवाई 12 मई तक स्थगित
राहुल गांधी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले की सुनवाई 12 मई तक स्थगित
लखनऊ, सात मई (भाषा) इलाहाबाद उच्च न्यायालय की एक पीठ ने एक याचिका पर सुनवाई 12 मई तक के लिए स्थगित कर दी, जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की आय से अधिक संपत्ति कथित मामले की जांच कराने का अनुरोध किया गया है।
केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के वकील ने मामले में लिखित निर्देश प्राप्त करने के लिए समय मांगा था, जिसके बाद अदालत ने यह फैसला लिया।
कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर की रिट याचिका पर बुधवार को न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति जफीर अहमद की पीठ ने मामले की सुनवाई की।
याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि गांधी ने अज्ञात स्रोतों से भारी संपत्ति अर्जित की है, जिसकी जांच की जानी चाहिए।
भाषा सं जफर
जोहेब
जोहेब

Facebook


