अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन मोटरसाइकिल सवारों की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन मोटरसाइकिल सवारों की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन मोटरसाइकिल सवारों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: June 9, 2022 12:47 pm IST

हमीरपुर (उप्र), नौ जून (भाषा) जिले के कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-34) पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार देर रात की है।

मौदहा पुलिस थाने के प्रभारी (एसएचओ) पवन कुमार पटेल ने कहा, “घायलों की पहचान विजय (22), रामबाबू (28) और संदीप (21) के रूप में की गई है जो शहर से अपने गांव लौट रहे थे, जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वे बुरी तरह घायल हो गये।’

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसएचओ ने कहा, ‘अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’ पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को अंदेशा है कि तीनों जिस मोटरसाइकिल पर सवार थे, उसे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

भाषा सं जफर प्रशांत यश


लेखक के बारे में