हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर कैंटर पलटा, मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत

हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर कैंटर पलटा, मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत

हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर कैंटर पलटा, मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत
Modified Date: May 10, 2026 / 09:38 am IST
Published Date: May 10, 2026 9:38 am IST

हापुड़ (उप्र), 10 मई (भाषा) हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कैंटर के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से उसमें सवार मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे सदरपुर टोल प्लाजा से जखैड़ा रहमतपुर के पास एक तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग नीचे दब गए।

उन्होंने बताया कि चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। बाद में क्रेन की मदद से कैंटर को सीधा कराया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि दुर्घटना में हरदोई निवासी श्रीदेवी (30), उनके बेटे अभिजीत (नौ) और बरेली निवासी सावित्री देवी (33) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल अभिषेक और लालाराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं. सलीम

खारी

खारी


लेखक के बारे में