UP Crime News: महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश, सफल नहीं हुआ दरिंदा तो कर दी हत्या, एनकाउंटर में ढेर हुआ आरोपी
महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश, सफल नहीं हुआ दरिंदा तो कर दी हत्या, Tried to rape a woman, when the beast failed he killed her

लखनऊ: UP Crime News उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक महिला से दुष्कर्म की कोशिश और बाद में उसकी हत्या करने का आरोपी शुक्रवार शाम पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार और उसके भाई दिनेश ने 18 मार्च को मलीहाबाद इलाके में महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म की कोशिश की और फिर उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने बताया कि टेम्पो चालक दिनेश को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया जबकि अजय फरार था।
UP Crime News पुलिस उपायुक्त (लखनऊ पश्चिम) विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया, “महिला 18 मार्च को देर रात करीब डेढ़ बजे वाराणसी से लखनऊ पहुंची थी। इसके बाद उसने आलमबाग से अपने भाई को फोन कर बताया कि वह चिनहट इलाके में उसके घर पहुंच जाएगी। वह दोनों आरोपियों के साथ तिपहिया वाहन में थी।” उन्होंने बताया कि जब महिला काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसके भाई ने उससे संपर्क करने कोशिश की लेकिन उसका फोन बंद आया, जिसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी।
अधिकारी ने बताया कि महिला को लखनऊ के रास्तों के बारे में जानकारी नहीं थी और दोनों उसे गलत दिशा में मलीहाबाद ले गए, जहां उन्होंने आम के बगीचे में उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। श्रीवास्तव ने बताया कि जब महिला ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बगीचे में छोड़कर भाग गए। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से दुबग्गा इलाके में रहने वाले दिनेश को पकड़ा गया और शाम को अजय को भी महमूद नगर से पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया, “पकड़े जाने के दौरान अजय ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और उसे पकड़ लिया गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।” अधिकारी ने बताया कि घटना के मद्देनजर लखनऊ पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उन्होंने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Tried to rape a woman, when the beast failed he killed her
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am