मेरठ में कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारने का आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार
मेरठ में कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारने का आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार
मेरठ (उप्र), 23 अगस्त (भाषा) मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मारने के आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि करीब 10 अन्य लोग घायल हुए थे।
पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात करीब तीन बजे ट्रक चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी थी। ट्रॉली में करीब 25 कांवड़िये सवार थे।
हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 11 अन्य घायल हो गए थे। घटना के संबंध में खरखौदा थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि जांच के बाद मेरठ के सरूरपुर के निवासी आरोपी इरशाद को रविवार को खरखौदा कस्बे से गिरफ्तार किया गया।
भाषा सं आनन्द जोहेब
जोहेब

Facebook


