बुलंदशहर में छज्जा गिरने के कारण मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत
बुलंदशहर में छज्जा गिरने के कारण मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत
बुलंदशहर (उप्र), 25 जून (भाषा) बुलंदशहर जिले के अनूपशहर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को छज्जा गिरने के कारण मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अनूपशहर थाना क्षेत्र के तौरई बांगर गांव में एक कच्ची दीवार पर बना सीमेंट का छज्जा अचानक ढह गया, जिसके मलबे में दबने से दीपांशु (11) और रितिका (10) नामक बच्चियों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
भाषा सं. सलीम जोहेब
जोहेब

Facebook


