जांच के दौरान मादक द्रव्य की तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार, गांजा जब्त

जांच के दौरान मादक द्रव्य की तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार, गांजा जब्त

जांच के दौरान मादक द्रव्य की तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार, गांजा जब्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: October 25, 2021 7:15 pm IST

हापुड़ (उप्र), 25 अक्टूबर (भाषा) जनपद की थाना धौलाना पुलिस ने जांच के दौरान दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार किलो 900 ग्राम गांजा व एक मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

धौलाना थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने व मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान थाना पुलिस ने दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चार किलो 900 ग्राम गांजा व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार गांजा तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम अर्जुन व अमित बताया है। पुलिस के मुताबिक दोनों गौतमबुद्ध नगर जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

भाषा सं. प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में