सहारनपुर में मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत

सहारनपुर में मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत

सहारनपुर में मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: September 29, 2022 1:40 pm IST

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), 29 सितंबर (भाषा) सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक किशोर समेत दो लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार देर रात देहात कोतवाली क्षेत्र के तलहेड़ी बुजुर्ग गांव का निवासी नौशाद (18) अपनी चचेरे भाई उस्मान (11) के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में देवबंद थाना क्षेत्र में श्मशान घाट के निकट सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई मोटरसाइकिल से उछलकर दूर जा गिरे। पास से गुजर रहा 70 वर्षीय बुजुर्ग कलुआ भी उनकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

राय ने बताया कि हादसे के बाद टक्कर मारने वाली मोटरसाइकिल का चालक अपने वाहन को लेकर वहां से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने नौशाद और उस्मान को मृत घोषित कर दिया। घायल बुजुर्ग का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है।

भाषा सं सलीम सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में