तस्करी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

तस्करी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

तस्करी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Modified Date: January 28, 2024 / 09:51 pm IST
Published Date: January 28, 2024 9:51 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 28 जनवरी (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने अवैध रूप से हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन पिस्तौल और एक देशी राइफल तथा कारतूस जब्त किये।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने शाहपुर क्षेत्र में निरीक्षण अभियान के दौरान जब नफीस नाम के एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली तब उसके पास से दो पिस्तौल बरामद की गयीं।

उन्होंने बताया कि नफीस ने पूछताछ में बताया कि उसके साथी बृजेंद्र के पास और भी हथियार हैं एवं आगे में लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी आपूर्ति की जानी है।

कुमार ने बताया कि नफीस की निशानदेही पर पुलिस ने बृजेंद्र के घर में छापा मार कर उसे पकड़ लिया और उसके कब्जे से अवैध रूप से लायी गयी एक पिस्तौल, देशी राइफल समेत कई हथियार और 14 कारतूस बरामद किए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं सलीम राजकुमार


लेखक के बारे में