दर्दनाक हादसा: दो वाहनों की जबरदस्त टक्कर, दो लोगों की मौत, 17 घायल

दर्दनाक हादसा: दो वाहनों की जबरदस्त टक्कर, दो लोगों की मौत, 17 घायल! Two people died in a face-to-face collision of vehicles

दर्दनाक हादसा: दो वाहनों की जबरदस्त टक्कर, दो लोगों की मौत, 17 घायल

Four people died

Modified Date: February 17, 2023 / 06:25 am IST
Published Date: February 16, 2023 10:33 pm IST

मऊ: मऊ जिले के दोहरीघाट क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मृत्यु हो गई तथा 17 अन्य घायल हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) धनंजय मिश्रा ने बताया कि आजमगढ़ के महाराजगंज इलाके से शव लेकर मऊ के मुक्तिधाम दोहरीघाट में अंतिम संस्कार करके लोग एक वाहन से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि शाम करीब सात बजे आजमगढ़ की ओर से आ रही एक कार से वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

Read More: Tripura Assembly Election : पूरा हुआ त्रिपुरा विधानसभा चुनाव का मतदान, हुई 81 प्रतिशत वोटिंग, 2 मार्च को होगी मतगणना

उन्होंने बताया कि हादसे में जगदीश (70) और रामाश्रय (65) की मृत्यु हो गई तथा 17 अन्य घायल हो गए। उनमें से दो को गंभीर हालत के मद्देनजर काशी हिंदू विश्वविद्यालय अस्पताल भेज दिया गया। मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।