महोबा में महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार, तीन किलोग्राम चरस बरामद

महोबा में महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार, तीन किलोग्राम चरस बरामद

महोबा में महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार, तीन किलोग्राम चरस बरामद
Modified Date: February 8, 2024 / 10:02 pm IST
Published Date: February 8, 2024 10:02 pm IST

बांदा (उप्र), आठ फरवरी (भाषा) महोबा जिले में सदर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को बिहार के दो तस्करों को गिरफ्तार किया और इनके कब्जे से तीन किलोग्राम चरस बरामद की।

पुलिस के अनुसार, बरामद चरस की कीमत 15 लाख रुपए है।

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दुर्गविजय सिंह ने बताया कि चांदो गांव के रेल पुल के पास एक महिला और एक पुरुष संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए, जो टोकने पर भागने की कोशिश करने लगे।

उन्होंने बताया कि दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से तीन किलोग्राम सूखी चरस बरामद हुई।

सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान निर्मला देवी और बृजेश तिवारी निवासी पश्चिमी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है।

भाषा सं जफर शफीक

शफीक


लेखक के बारे में