बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत

बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत

बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: August 14, 2022 10:26 pm IST

मथुरा (उत्तर प्रदेश), 14 अगस्त (भाषा) मथुरा जिले के गोवर्द्धन क्षेत्र में रविवार को खराब मौसम के बीच बिजली गिरने से दो महिलाओं की झुलस कर मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गोवर्द्धन क्षेत्र में बारिश से बचने के लिए कुछ महिलाएं एक पेड़ के नीचे बैठी थीं तभी उनपर अचानक बिजली गिर गई। उन्होंने बताया कि बिजली की चपेट में आने से नत्थो देवी (38) और माया देवी (36) नामक महिलाओं की मृत्यु हो गई जबकि जसोदा तथा राजन गंभीर रूप से झुलस गईं।

उन्होंने बताया कि घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता का ऐलान किया है।

भाषा सं सलीम अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में