हापुड़ में कार के पलटने से दो युवकों की मौत, दो अन्य घायल
हापुड़ में कार के पलटने से दो युवकों की मौत, दो अन्य घायल
हापुड़ (उप्र), 15 मई (भाषा) हापुड़ जिले के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पलटने से कार सवार दो युवकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, कार डहेरा कुटी वैट रोड पर ग्राम डहेरा रामपुर के सामने मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर राहत कार्य शुरू किया।
थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि घायलों को सरकारी और निजी वाहनों से गढ़मुक्तेश्वर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया।
उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान मेरठ निवासी विशांत त्यागी (27) और बहादुरगढ़ के ग्राम अलीपुर निवासी मिथुन (29) की मौत हो गई। घायल हुए स्याना निवासी ललित और रवि को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
भाषा सं आनन्द खारी
खारी

Facebook


