उप्र: भाजपा नेता मेनका गांधी के खिलाफ शिकायत, प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

उप्र: भाजपा नेता मेनका गांधी के खिलाफ शिकायत, प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

उप्र: भाजपा नेता मेनका गांधी के खिलाफ शिकायत, प्राथमिकी दर्ज करने की मांग
Modified Date: June 29, 2026 / 05:32 pm IST
Published Date: June 29, 2026 5:32 pm IST

मेरठ, 29 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मेरठ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के खिलाफ जैन धर्मावलंबियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और उनके धर्म के प्रति हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी गई।

विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के राष्ट्रीय संयोजक अक्षय जैन अरिहंत ने सोमवार को यहां गंगानगर थाने में शिकायत देकर मेनका गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

पुलिस के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया कि 17 जून को नयी दिल्ली स्थित श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर में मेनका गांधी ने आचार्य 108 श्री सौरभ सागर महाराज द्वारा मयूर पंख (पिच्छी) के उपयोग पर आपत्ति जताई और कथित तौर पर कहा कि जैन मुनियों के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में मोरों की मौत होती है। शिकायत में अरिहंत ने मेनका गांधी पर जैन मुनियों और जैन धर्म के प्रति हिंसा को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि मेनका गांधी के इस कथित बयान से जैन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

अरिहंत ने मामले में कानूनी कार्रवाई का अनुरोध करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

गंगानगर थाना प्रभारी ने प्रतिनिधिमंडल को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

भाषा सं. सलीम जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में