उप्र: एआईएमआईएम प्रदेशाध्यक्ष के भड़काऊ बयान का कथित वीडियो सामने आने के बाद प्राथमिकी दर्ज

उप्र: एआईएमआईएम प्रदेशाध्यक्ष के भड़काऊ बयान का कथित वीडियो सामने आने के बाद प्राथमिकी दर्ज

उप्र: एआईएमआईएम प्रदेशाध्यक्ष के भड़काऊ बयान का कथित वीडियो सामने आने के बाद प्राथमिकी दर्ज
Modified Date: March 24, 2026 / 04:17 pm IST
Published Date: March 24, 2026 4:17 pm IST

मेरठ, 24 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शौकत अली के कथित भड़काऊ बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो में शौकत अली कथित तौर पर आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषण देते नजर आ रहे हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि लोहियानगर थाने में इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस बीच, दक्षिणपंथी नेता सचिन सिरोही ने शौकत अली के बयान की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि यह बयान सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला है।

पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने से बचने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में