उप्र : अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
उप्र : अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
अमेठी (उत्तर प्रदेश), आठ सितंबर (भाषा) अमेठी जिले के संग्रामपुर क्षेत्र स्थित टीकरमाफी कस्बे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि टीकरमाफी कस्बा निवासी जयराम कश्यप (52) और जगलाल कश्यप बुधवार रात करीब 10 बजे पैदल अपने घर जा रहे थे। रास्ते में अमेठी से भादर की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने टीकरमाफी कस्बे में दोनों को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि इस घटना में जयराम और जगलाल गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने दोनों को अमेठी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टरों ने जयराम को मृत घोषित कर दिया। जगलाल की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
भाषा सं सलीम
मनीषा
मनीषा

Facebook


