उप्र: मदरसे में ‘मेड इन पाकिस्तान’ पंखे की खबर से हड़कंप, जांच में सच्चाई आई सामने

उप्र: मदरसे में ‘मेड इन पाकिस्तान’ पंखे की खबर से हड़कंप, जांच में सच्चाई आई सामने

उप्र: मदरसे में ‘मेड इन पाकिस्तान’ पंखे की खबर से हड़कंप, जांच में सच्चाई आई सामने
Modified Date: May 10, 2026 / 10:17 pm IST
Published Date: May 10, 2026 10:17 pm IST

कुशीनगर, 10 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले स्थित एक मदरसे में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा पंखा मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया और इस संबंध में मदरसा प्रबंधक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले पंखे का फोटो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जांच की मांग की थी।

विशुनपुरा थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संवेदनशील लगा लेकिन सभी पहलुओं की पड़ताल में पंखा सऊदी अरब से खरीदा पाया गया।

उन्होंने बताया कि इसके दस्तावेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए और दस्तावेजों की पुष्टि के बाद पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच में सामने आया कि पंखा वास्तव में सऊदी अरब से मंगाया गया था।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में