उप्र:तेज गति के साथ कार खड़े ट्रक से टकराई, छह लोगों की मौत

उप्र:तेज गति के साथ कार खड़े ट्रक से टकराई, छह लोगों की मौत

उप्र:तेज गति के साथ कार खड़े ट्रक से टकराई, छह लोगों की मौत
Modified Date: May 4, 2026 / 04:14 pm IST
Published Date: May 4, 2026 4:14 pm IST

जालौन (उप्र), चार मई (भाषा) जालौन जिले के कालपी क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर तेज गति से गुजर रहा एक वाहन (एसयूवी) एक खड़े ट्रक से टकरा गया जिससे छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे हुई जब कानपुर की ओर से आ रहे वाहन (एसयूवी) के चालक ने नियंत्रण खो दिया और वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया।

पुलिस ने बताया कि अयोध्या से लौट रहे पीड़ित ललितपुर जिले के रहने वाले थे।

चार घायलों को उरई के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है।

पुलिस ने कहा कि घटना में मरने वालों की पहचान स्वामी प्रसाद तिवारी (68), देशराम नामदेव (38), शशिकांत तिवारी (49), मनोज भोडले (39), उमेश तिवारी (23) और कृष्णकांत नायक (40) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि चार घायलों हरिओम (39), अंशुल (38), सजीवानंद (39) और भूषण तिवारी (40) हैं।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस वक्त हुई जब कानपुर की ओर से आ रही एसयूवी ने नियंत्रण खो दिया और सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

भाषा सं जफर वैभव सुरभि संतोष

संतोष


लेखक के बारे में