UP: सामने आया नया पेशाब कांड, पहले की जमकर पिटाई, बेहोश होकर गिरा तो फिर कर दिया कांड..
UP Sonbhadra Peshab Kand
सोनभद्र: मध्यप्रदेश के सीधी में कुछ दिनों पहले एक आदिवासी शख्स के ऊपर पेशाब करने का मामला सामने आया था। इस मामले में भाजपा के एक कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला को आरोपी बनाया गया था। इतना ही नहीं बल्कि उसपर एनएसए लगाते हुए उसके घर पर बुलडोजर तक चला दिया गया था। (UP Sonbhadra Peshab Kand) खुद मामा शिवराज ने डैमेज कंट्रोल करते हुए पीड़ित को सीएमओ बुलाकर उसकी खारतिरदारी की। पैर पखारे और हाथ जोड़कर माफ़ी भी मांगी।
वही इस बार उत्तर प्रदेश में आदिवासी युवक पर पेशाब किये जाने का नया मामला सामना आया है। इस बार इस काण्ड को एक शराबी ने अंजाम दिया है। लेकिन मामला पेशाब तक ही सीमित नहीं था बल्कि इससे पहले आदिवासी युवक की पिटाई भी की गई थी।
‘MP में का बा’ गाना लांच होने के बाद सड़क पर उतरी महिला मोर्चा, लोकगायिका पर लगाया ये आरोप
https://twitter.com/yogeshhindustan/status/1679787530697445376?s=20
जानकारी के मुताबिक़ सोनभद्र के जुगैल थाना के घाटीटा का यह पूरा मामला हैं। इससे जुड़ा एक वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। (UP Sonbhadra Peshab Kand) मामले की विस्तृत जाँच भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस वारदात को तब अंजाम दिया गया जब आरोपी और पीड़ित साथ ही शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उसकी पिटाई भी की गई।

Facebook


