उप्र : बलिया में सिर पर ईंट और धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या

उप्र : बलिया में सिर पर ईंट और धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या

उप्र : बलिया में सिर पर ईंट और धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या
Modified Date: February 10, 2026 / 05:40 pm IST
Published Date: February 10, 2026 5:40 pm IST

बलिया, 10 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मंगलवार की सुबह एक युवक के सिर पर ईंट और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

जिले के रसड़ा क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की सुबह लोहटा गांव के समीप एक पुलिया के पास 30 वर्षीय युवक का शव मिला। ग्रामीणों की नजर मृतक पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी।

सीओ ने बताया कि पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। युवक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर मिले निशान को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की सिर पर ईंट एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत


लेखक के बारे में