उप्र : बिजनौर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बचाव केंद्र में करीब दो माह से उपचाराधीन बाघ की मौत

उप्र : बिजनौर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बचाव केंद्र में करीब दो माह से उपचाराधीन बाघ की मौत

उप्र : बिजनौर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बचाव केंद्र में करीब दो माह से उपचाराधीन बाघ की मौत
Modified Date: August 27, 2026 / 12:18 am IST
Published Date: August 27, 2026 12:18 am IST

बिजनौर, 26 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के एक बचाव केंद्र में करीब दो महीने से उपचाराधीन बाघ की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कालागढ़ के उप प्रभागीय वन अधिकारी बिंदरपाल ने बताया कि घायल बाघ को 26 जून को फाटो रेंज से बचाकर ढेला स्थित बचाव केंद्र लाया गया था, जहां उसका लगातार उपचार किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान मंगलवार शाम बाघ की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को बाघ के शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि बाघ के शरीर से जैविक नमूने जांच के लिए बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) और देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) भेजे गए हैं।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत


लेखक के बारे में