Rain Damage Compensation In UP: बारिश से हुए नुकसान का इतने घंटों में मिलेगा मुआवजा, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए फील्ड में उतरने के निर्देश
Rain Damage Compensation In UP: यूपी में लगातार हो रही बारिश और अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है।
Rain Damage Compensation In UP/ Image Source : file
- यूपी में बारिश से नुकसान पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान,
- सीएम ने 24 घंटे में नुकसान का मुआवजे देने के दिए निर्देश
- सीएम योगी ने अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश।
Rain Damage Compensation In UP: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड में उतरकर प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लें और जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए हैं।
सीएम ने दिए नुकसान का आकलन करने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी ने अति वर्षा और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक क्षति का तत्काल आकलन कराने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नुकसान का आंकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही अधिकारियों को प्रभावित परिवारों से लगातार संवाद बनाए रखने और राहत-सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। (Rain Damage Compensation In UP)
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बारिश के कारण जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। प्रशासन को स्थानीय परिस्थितियों पर लगातार नजर रखने और आवश्यकता के अनुसार राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा
Rain Damage Compensation In UP: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आकाशीय बिजली के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। अतिवृष्टि के समय नदियों और जलाशयों में स्नान करने से बचें व विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने लोगों से प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- UP News: पूर्वी यूपी व बुंदेलखंड के किसानों की बढ़ेगी आय, सरकार के इस मास्टरप्लान से खेती में आएगी क्रांति, सीएम बोले- कृषि के भविष्य को मिलेगी नई दिशा
- UP Startup Ecosystem Event 2026: यूपी के युवाओं के लिए नई स्टार्टअप नीति, सीएम योगी कल करेंगे लॉन्च, जुटेंगे स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़े लोग
- Free Bus Seva for Women: ‘अब जब चाहे अयोध्या-काशी जाएंगे’, निशुल्क सफर की सौगात पर भावुक हुईं बुजुर्ग, सीएम योगी से कहा- अब किसी पर नहीं रहना पड़ेगा निर्भर

Facebook


